Search

 
 
 

Patna News : गंगा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, 4 की तलाश जारी

पटना के बाढ़ में उमानाथ गंगा घाट के समीप गुरुवार की सुबह नाव हादसा हुआ है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई व कई लोग अब भी लापता है. जिनकी तलाश की जा रही है.
 

Patna : पटना के बाढ़ में उमानाथ गंगा घाट के समीप गुरुवार की सुबह नाव हादसा हुआ है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई व कई लोग अब भी लापता है. जिनकी तलाश की जा रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, बिंद टोली के 14 लोग नाव से समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा इलाके में परवल तोड़ने व खेती कार्य के लिए गए थे. जब वे लोग काम खत्म कर वापस लौट रहे थे तभी तेज हवा के कारण नाव गंगा नदी में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 
 

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, सीडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. वहीं, SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों का शव नदी से बाहर निकाला गया. अभी भी 4 लोगों की तलाश जारी है.

 

उमानाथ गंगा घाट पर घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों की पूरी जानकारी मिल सके. प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. सबका रो-रोकर बुरा हाल है.


लोगों ने बताया कि साधन की कमी होने के कारण लोग इस तरह लोग नाव से जाने को मजबूर हो जाते है. अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है फिर भी अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया. नाव छोटी थी उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे.

 

इस पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन सब्जी के व्यापार से लाखों रुपये का कारोबार होता है और स्थानीय स्तर पर किसानों और सब्जी विक्रेताओं के बीच बेहतर सब्जी पहले लाने की होड़ लगी रहती है. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी त्यागराजन और ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही