Search

 
 
 

Patna News :  अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

राजधानी के वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव सचिवालय के समीप स्थित 15 नंबर पुल के नीचे पड़ा था, जो अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास है. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
 
बिहार की खबरें

Patna :  राजधानी के वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव सचिवालय के समीप स्थित 15 नंबर पुल के नीचे पड़ा था, जो अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास है. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

 

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह किसी राहगीर ने पुल के नीचे शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

 

पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र, पहचान और मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं. ऐसे में पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

 

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.

 

जिस जगह शव मिला है, वह राजधानी का बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है. यहां मोकामा के विधायक अनंत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं. ऐसे इलाके में शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही