Search

 
 
 

Patna News : चेहल्लुम जुलूस के दौरान झड़प, SHO घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Patna : पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में बुधवार को चेहल्लुम जुलूस के दौरान जोरदार हंगामा हो गया, जिसमें SHO समेत कई लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बुधवार को चेहल्लुम जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोककर लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद कुछ लोग पुलिस का विरोध करने लगे.
 
बिहार की खबरें

Patna : पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में बुधवार को चेहल्लुम जुलूस के दौरान जोरदार हंगामा हो गया, जिसमें SHO समेत कई लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बुधवार को चेहल्लुम जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोककर लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद कुछ लोग पुलिस का विरोध करने लगे.

 

देखते ही देखते मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालात बिगड़ता देख खाजेकलां थानाध्यक्ष (SHO) विद्यानंद वर्मा बीच-बचाव करने पहुंचे. इस दौरान उनके उनके सिर में चोट लग गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

हालात सामान्य करने के लिए बल का प्रयोग किया गया. फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है. प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके.

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक जुलूस अथवा सार्वजनिक आयोजन के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है. अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, संयम और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

 

घटनास्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही