Search

 
 
 

Bihar News : पटना में धंसी पुलिया, 6 लोग मलबे में दबकर घायल

बिहार में पुल और पुलियों की धंसने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है. आए दिन पुल के गिरने की खबरें आती रहती है. जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते है. अभी ही कुछ दिन पहले भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पुल के एक हिस्से की धव्स्त होने की घटना आई थी. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है.
 

Patna : बिहार में पुल और पुलियों की धंसने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है. आए दिन पुल के गिरने की खबरें आती रहती है. जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते है. अभी ही कुछ दिन पहले भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पुल के एक हिस्से की धव्स्त होने की घटना आई थी. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. 

 

इसके बाद बिहार राज्य पुल निर्मांण विभाग ने कहा कि पुल के मरम्मत में 3 महीने का वक्त लगेगा. तब तक के लिए मुंगेर के श्री कृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा नदी पर बने पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें.

 

इसी कड़ी में एक और मामला पटना के बाद अनुमंडल का है, जहां पुलिया धंसने से 6 युवक उसमें ढंस गए. जानकारी के अनुसार बेलछी प्रखंड अंतर्गत सकसोहरा थाना क्षेत्र की अंदौली दरवेशपुरा पंचायत के दल्लोचक गांव में गुरुवार को 6 युवक पुलिया पर बैठे हुए थे. तभी अचानक पुलिया दो हिस्सों टूटकर बंट गई. पुलिया टूटते ही सभी युवक मलबे के नीचे दब गए.

 

अचानक हुई घटना से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. घटना के बाद अफर-तफरी का माहौल बन गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचे लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया.

 

खबरे फैलते ही लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सकसोहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई है.
  

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी के लिए करीब 17 वर्ष पहले इस पुलिया का निर्माण कराया गया था. यह पुलिय काफी जर्जर हो चुकी थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई.  घायलों में आर्यन कुमार, अभिमन्यु कुमार, पिंटू कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार समेत अन्य युवक शामिल है. 


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और शिकायक के बाद वर्षों से उसकी मरम्मत नहीं हुई.  घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 6 युवक घायल हुए है जिनका इलाज कराया जा रहा है. पुलिया धंसने के कारणों की जांच की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही