Search

 
 
 

Patna News : फ्रिज का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका, मां व दो बेटियां झुलसीं

पटना के दानापुर इलाके में बुधवार रात एक घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया. धमाके के बाद घर में आग लग गई, जिसमें मां और उनकी दो बेटियां झुलस गईं. तीनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

Lagatar Desk :  पटना के दानापुर इलाके में बुधवार रात एक घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया. धमाके के बाद घर में आग लग गई, जिसमें मां और उनकी दो बेटियां झुलस गईं. तीनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

यह हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले में हुई है. बताया जा रहा है कि सरिता देवी के घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर अचानक फट गया. धमाके के बाद निकली चिंगारियों से पास में रखा गैस सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई.

 

हादसे में सरिता देवी (38 वर्षीय), उनकी बेटी कृति कुमारी (17 वर्षीय) और प्रीति कुमारी (15 वर्षीय) बुरी तरह झुलस गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि पड़ोसी के घर में आग लगी हुई थी.

 

अंदर जाकर देखा तो मां और दोनों बेटियां आग की चपेट में आकर झुलस गई हैं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, जहां तीनों का इलाज चल रहा है. 


घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही