Search

 
 
 

Patna News : पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार

Patna : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. STF ने मंगलवार की सुबह कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी व पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफतार कर लिया. वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली से पटना लौट रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह विक्रमशिला से पटना लौट रहा है. मिली सूचना के आधार पर जीआरपी के सहयोग से रेलव स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. वह मसौढ़ी थाना इलाके के निमा गांव का रहने वाला है.
 

Patna : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. STF ने मंगलवार की सुबह कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी व पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफतार कर लिया. वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली से पटना लौट रहा था.

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह विक्रमशिला से पटना लौट रहा है. मिली सूचना के आधार पर जीआरपी के सहयोग से रेलव स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. वह मसौढ़ी थाना इलाके के निमा गांव का रहने वाला है. संजय सिंह के खिलाफ बिहार समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट रंगदारी, अवैध हथियार, अवैध खनन जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है. 

 

एसटीएफ ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में एके-47 बरामदगी मामले को लेकर उसकी तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई की और गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ से अवैध हथियारों की आपूर्ति, संगठित अपराध और उसके नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है. संजय सिंह काफी समय से फरार चल रहा था.

 
पुलिस उसके नेटवर्क, सहयोगियों और आपराधिक घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. इस गिरफ्तारी से संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है.

 

संजय सिंह की पत्नी ने वीडियो जारी कर अपने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. उन्होंने दावा किया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली से विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना लौट रही थीं. रास्ते में जीआरपी ने उनके पति को हिरासत में लिया. उन्होंने पुलिस से अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही