Search

 
 
 

Patna News : तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी, करीबी सहयोगी पर शक

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पर चोरी हुई है. उन्होंने अपने पीए मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है और सचिवालय थाना में शिकायत कर फआईआर दर्ज करने की मांग की है.
 

Lagatar Desk :  लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पर चोरी हुई है. उन्होंने अपने पीए मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है और सचिवालय थाना में शिकायत कर फआईआर दर्ज करने की मांग की है.

 

तेज प्रताप की शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को बैग लेकर परिसर से निकलते देखा था. चोरों ने घर की अलमारी से करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लैपटॉप और चार मोबाइल फोन गायब हो गए हैं. 

 

तेज प्रताप ने सचिवालय थाना में शिकायत कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है. इधर सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही तेज प्रताप के आवास पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही