Search

 
 
 

Patna News : गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत, पसरा मातम

Patna : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. मंगलवार की सुबह गांधी घाट में नहाने के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई व अन्य की तलाश जारी है.
 

Patna : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. मंगलवार की सुबह गांधी घाट में नहाने के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई व अन्य की तलाश जारी है.

 


जानकारी के अनुसार कंकड़बाग निवासी शशिरंजन के पुत्र समर सिंह अपने दोस्तों रंजीत चंद्रवंशी के पुत्र अमित कुमार और सुनील चंद्रवंशी के पुत्र जॉय व अन्य के साथ मंगलवार की सुबह गांधी घाट पर नहाने के लिए गया. 

 

नहाने के दौरान समर पानी के तेज बहाव में बहने लगा तभी उसे बचाने के लिए दोस्तों ने भी छलांग लगा दी. मगर वो दोनों भी पानी के तेज बहाव में बह गए. तीनों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. 

 

मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस भयानक हादसे के बाद से गांधी घाट पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग उन लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे. घटना की सूचना पीरबहोर थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. काफी खोजबीन के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है. डूबे हुए अन्य की तलाश की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही