Search

 
 
 

Patna News : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, उग्र भीड़ ने बस व पुलिस गाड़ियों में की आगजनी

राजधानी से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) जाम कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने बस और पुलिस की तीन गाड़ियों में आगजनी भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
 

Patna :  राजधानी से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) जाम कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने बस और पुलिस की तीन गाड़ियों में आगजनी भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 

Uploaded Image

जीरो माइल के पास हुआ हादसा

दरअसल यह घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी पंप हाउस के पास जीरो माइल इलाके की है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मनीष कुमार नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई.  हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. 

 

लोगों का फूटा गुस्सा, वाहनों में की आगजनी

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए NH-30 पर जाम लगा दिया. इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

 

Uploaded Image

मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की

प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने हादसे में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा पुलिस की तीन गाड़ियों में भी आग लगा दी गई. घटना की कवरेज करने पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई.

 

इससे मौके पर कुछ देर के लिए और तनाव बढ़ गया.  पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

 

Uploaded Image

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इसके बाद सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

इधर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही