Search

 
 
 

Patna : प्रतिबंधित कफ सीरप व इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

Patna : पटना में उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप, इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए है. जब्त किए गए सामानों की कीमत लगभग 32 लाख रूपये है.
 
बिहार की खबरें

Patna : पटना में उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप, इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए है. जब्त किए गए सामानों की कीमत लगभग 32 लाख रूपये है. 

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने मेहदीगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मकान से कार्टन में छिपाकर रखी गई 240 लीटर कप सीरप बरामद की गई. इसके अलावा 24 कार्टन में रखे इंजेक्शन और टैबलेट जब्त की गई. इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

 

विभाग ने सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसकी बाजार कीमत 32.71 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपी से पूचताछ की जा रही है. इससे जुड़े लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

 

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक दीपक कुमार, एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर मोहम्मद सागिर, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार, सिपाही अमित कुमार और औषधि निरीक्षक अजय कुमार, नेता रंजन सिंह और निशी टोप्पनो की टीम शामिल रही. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही