Search

 
 
 

पटना: गर्दनीबाग से हटेगा धरना-प्रदर्शन स्थल, मरीन ड्राइव पर होगा आवाज बुलंद

राजधानी पटना में धरना प्रदर्शन स्थल को लेकर नया जगह तय होने जा रहा है. शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरीन ड्राइव के पास जमीन चिह्नित किया है. गर्दनीबाग इलाके में रहने वाले आम लोगों की परेशानी और तंग गलियों के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है.
 

Patna: राजधानी पटना में धरना प्रदर्शन स्थल को लेकर नया जगह तय होने जा रहा है. शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरीन ड्राइव के पास जमीन चिह्नित किया है. गर्दनीबाग इलाके में रहने वाले आम लोगों की परेशानी और तंग गलियों के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है. इसी समाधान के लिए प्रशासन ने जगह बदलने का निर्णय लिया है.

 

दरअसल, गर्दनीबाग इलाके में धरनास्थल होने के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. पुलिस को सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन के दौरान इस रूट पर वाहनों के परिचालन को बंद करना पड़ता है. विशेषकर विधानसभा सत्र के समय हालात ज्यादा खराब हो जाती है. जब प्रदर्शनकारी भीड़ के साथ विधानसभा की ओर कूच कर जाते हैं.

 

जानकारी के अनुसार, समस्या के हल के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गर्दनीबाग धरनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने दूजरा मौजे में चिह्नित जमीन का भी जायजा लिया और अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, ताकि जमीन की स्थिति और स्वामित्व को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सके. प्रशासन का मानना है कि मरीन ड्राइव के पास नया धरनास्थल बनने से मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा

 

बता दें, पटना में पहले भी धरनास्थल का जगह बदला जा चुका है. 1999 से पहले हड़ताली मोड़ के पास धरनास्थल था.  जिसके चलते नेहरू पथ पर अक्सर जाम लग जाता था. कोर्ट के आदेश पर आर ब्लॉक शिफ्ट किया गया. 1999 से 2014 तक आर ब्लॉक के पास धरनास्थल रहा. लेकिन हार्डिंग रोड में बस स्टैंड होने के कारण परेशानियां बढ़ने लगी. तब 2014 में हाईकोर्ट के आदेश पर गर्दनीबाग शिफ्ठ कर दिया गया. लेकिन परेशानी को देखते हुए इस भी बदलने का निर्णय लिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही