Search

 
 
 

पटना: लॉ कॉलेज में रांची के मयंक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना के चाणक्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. छात्रा का नाम मयंक राज है. मयंक की मौत से पूरे विश्वविद्यालय में शोक का माहौल है. मयंक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है.
 

Patna : पटना के चाणक्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. छात्र का नाम मयंक राज है. मयंक की मौत से पूरे विश्वविद्यालय में शोक का माहौल है. मयंक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. 

 

बुधवार को जब मयंक के दोस्त उसे बुलाने के लिए गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला. दरवाजा तोड़कर जब वह अंदर गए तो देखा कि मयंक फंदे से लटका हुआ था.  उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मयंक के शव को उतारकर जांच शुरू की. तलाशी लेने पर मयंक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. मयंक लॉ कॉलेज में लास्ट ईयर का स्टूडेंट था. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस पता लगा रहा है कि यह सुसाइड ही है या इसके पीछे कुछ और कारण है. 


मयंक के आधार के आधार कार्ड से पता चला है कि वह झारखंड के रांची का रहने वाला है. पुलिस ने इस घटना की जानकारी मयंक के परिजनों को दे दी है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही