Search

 
 
 

पटना : हीरो शोरूम के मालिक से दिनदहाड़े 6 लाख की लूट

बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, लूट की घटनाएं हो रही है.
 

Patna : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, लूट की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला पटना के बाढ़ का है. जहां बेखौफ अपराधियों ने हीरो शोरूम के मालिक से 6 लाख की लूट कर ली. घटना गुरूवार की है. 

 

शोरूम के मालिक ललन सिंह बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर उनको रोका और हथियार के बल पर दिनदहाड़े उनसे 6 लाख रुपये लूट लिए.

 

लूट के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. दिहाड़े हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है.

 

इस घटना की जानकारी ललन सिंह ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. SDPO आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

 

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही