Search

 
 
 

पटना : वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियों ने रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत, अन्य दो घायल

बिहार में कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां राजधानी पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

Patna :  बिहार में कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां राजधानी पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

 

पुलिस ने स्कॉर्पियो रोकवाया तो चालक ने गाड़ी चढ़ा दिया  

दरअसल पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर बुधवार रात पुलिस की नियमित वाहन जांच चल रही थी. इसी दौरान चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो को रोकने के लिए इशारा किया. लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय तीन पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ा दिया. इस हमले में एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल कोमल ने दम तोड़ दिया.

 

स्कॉर्पियों पर लगा था भाजपा का झंडा 

घटना के बाद स्कार्पियो सवार भागने लगे, लेकिन उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना पाकर पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार चालक की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि जिस स्कॉर्पियों ने पुलिसकर्मियों पर  गाड़ी चढ़ाया है, उसमें भाजपा का झंडा लगा था. इधर पटना एसएसपी अवकाश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. पुलिस इस मामले को हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही