Search

 
 
 

पटना :  पुलिस मुख्यालय के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी

पटना पुलिस मुख्यालय के सामने से एक युवक का शव बरामद हुआ है. इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.
 

Lagatar Desk :  पटना पुलिस मुख्यालय के सामने से एक युवक का शव बरामद हुआ है. इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.  खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट, जींस और लाल रंग के स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे. 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया. 

 


फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही