Search

 
 
 

पटना: दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गंगा किनारे कंटाही घाट से मिला शव

राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गंगा किनारे कंटाही घाट के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों में खून से लथपथ युवक का शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.
 

Patna: राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गंगा किनारे कंटाही घाट के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों में खून से लथपथ युवक का शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

 


फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है. पहचान के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस के मुताबिक, शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की हत्या की गई है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही