Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पात्रा चॉल घोटाला : ईडी ऑफिस पहुंची वर्षा राउत, संजय राउत के सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Mumbai : पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत ईडी ऑफिस पहुंची हैं. 1034 करोड़ के पात्रा चॉल घोटाला मामले में ईडी ने वर्षा राउत को  समन भेजा था. जिसके बाद वर्षा राउत आज ईडी ऑफिस पहुंची हैं. वर्षा राउत की मुंबई के गोरेगांव स्थित पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताएं सामने आयी थीं.  साथ ही उनपर अनजाने व्यक्ति के साथ आर्थिक लेनदेन का भी आरोप है. (पढ़ें, RBI">https://lagatar.in/the-effect-of-rbis-decision-taking-loans-from-icici-bank-and-pnb-became-expensive/">RBI

के फैसले का असर, ICICI Bank और PNB से लोन लेना हुआ महंगा)

5 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं संजय राउत

बता दें कि ईडी के अधिकारी आज वर्षा राउत और शिवसेना सांसद संजय राउत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं. पात्रा चॉल घोटाला मामले में पीएमएलए कोर्ट ने संजय राउत को 8 अगस्त तक ईडी कस्टडी में भेजा है. कोर्ट ने पहले चार अगस्त तक उनको हिरासत में भेजा था. लेकिन फिर कोर्ट ने संजय राउत की ईडी हिरासतको 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी.  इस केस में ईडी ने संजय राउत से कई राउंड की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था.  प्रवर्तन निदेशालय संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत को पात्रा चाल जमीन घोटाले में आरोपी मान रहा है. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-accused-who-attacked-mother-and-daughter-with-acid-arrested/">चतरा:

मां-बेटी पर एसिड से अटैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वर्षा राउत के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा के ट्रांजेक्शन का पता चला 

वर्षा राउत पर ईडी ने अनजाने व्यक्ति के साथ वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाया है. वर्षा राउत के बैंक खाते में किसी बैंक अकाउंट से 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है. वह व्यक्ति कौन है?  इस बारे में ईडी को जानकारी हासिल करनी है. ईडी ने कोर्ट को बताया है कि प्रवीण राउत द्वारा किये पात्रा चॉल घोटाला से कमाये गये पैसे वर्षा राउत के खाते में आये. ये पैसे प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के खाते से वर्षा राउत के खाते में आये. इन्हीं पैसों से वर्षा राउत ने दादर में फ्लैट खरीदा. जब ईडी ने जांच शुरू की तब वर्षा राउत ने उन पैसों को लोन बताकर 55 लाख माधुरी के खाते में ट्रांसफर किये. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbis-measures-to-control-inflation-failed-the-difficulties-of-the-general-public-increased-taking-loans-became-a-disaster/">RBI

के महंगाई पर काबू पाने के उपाय नाकाम, आम जनता की मुश्किलें बढ़ी, लोन लेना हुआ आफत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही