Search

 
 
 

लगातार बारिश से पतरातू डैम लबालब, 4 फाटक खोले गये, प्रति घंटे 1330 क्यूसेक पानी की निकासी

Patratu/RamgarhNews : चारों फाटकों से वर्तमान में करीब 1330 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की गति से बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों द्वारा डैम के जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
 
पतरातू डैम (फाइल फोटो)

Patratu/RamgarhNews : लगातार बारिश के बाद पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है. डैम की सुरक्षा और  जलस्तर को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से प्रबंधन ने फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 खोल दिये हैं.

 

इन चारों फाटकों से वर्तमान में करीब 1330 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की गति से बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों द्वारा डैम के जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

 

 

 

पानी छोड़े जाने के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से नदी, नालों एवं जलधाराओं के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने और सतर्कता बरतने कीअपील की गयी है. जनता से सावधान रहने को कहा गया है. प्रशासन के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही