Ranchi News: समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रांची के युवा बिजनेसमैन पौरुष जैन और वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर वीके जैन के पुत्र इस वर्ष के चेम्बर चुनाव में टीम मुकेश से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उनकी अगुवाई में रांची और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में सौ से अधिक स्वास्थ एवं नेत्र जांच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका है.
भगवान महावीर अस्पताल संस्थान एवं जिनवानी अस्पताल के सौजन्य से कई स्वास्थ जांच शिविर, रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन अब तक करवाया गया है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ लाभ मिलने में सफलता प्राप्त हुई.
इसे भी पढ़ें -
इसमें मुख्य रूप से प्रेस कर्मियों के लिए प्रेस क्लब में आयोजित शिविर, प्रभात खबर के दफ्तर और प्रेस, रांची पुलिस के लिये पुलिस लाइन में, सिटी कंट्रोल रूम में, जैन समाज प्रमुख तौर पर शामिल हैं. पौरुष जैन कई सामाजिक संस्थाओं जैसे भगवान महावीर अस्पताल संस्थान, राउंडटेबल इंडिया, राजस्थानी प्रोफेशनल्स आदि से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा में उन्होंने सदैव अपना योगदान दिया है.
उत्कृष्ट कार्य करने के लिये उन्हें राउंडटेबल इंडिया के झारखंड ओडिशा कम्बाइंड एरिया में लगातार दो वर्षों तक बेस्ट मीडिया कवरेज का राउंडटेबल एरिया अवार्ड मिला है और नेशनल बेस्ट पब्लिसिटी अवॉर्ड मिला है.
पौरुष जैन जिनवानी अस्पताल में बतौर एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कार्यरत हैं. राउंडटेबल रांची के उपाध्यक्ष है. उनकी पत्नी आँचल जैन एक प्रसिद्ध फोनिक्स टीचर हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग डीपीएस राँची से की है एवं बीएमएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग बैंगलोर से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
कारोबारी हितों को प्रभावी मंच देने पर जोर
चैंबर चुनाव में पौरुष जैन की मौजूदगी से मुकाबले में युवा कारोबारी प्रतिनिधित्व का पहलू भी सामने आया है. उनका जोर व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी मंच देने, सरकारी विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और कारोबार के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने पर है. पौरुष जैन का कहना है कि कारोबार की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं होनी चाहिए. नेतृत्व की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ कारोबारी समुदाय और समाज तक पहुंचे. इसी सोच के साथ वे अपने कारोबारी अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक सरोकारों को चैंबर की भूमिका से जोड़कर व्यापारियों के हित में काम करने की बात कह रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

