Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ से टक्कर लेंगे पवन कल्याण, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर काफी चर्चा है. माना जा रहा है कि फिल्म के आस-पास रिलीज से कई मेकर्स बचना चाहते हैं. हालांकि साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने इससे टक्कर लेने का फैसला किया है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर काफी चर्चा है. माना जा रहा है कि फिल्म के आस-पास रिलीज से कई मेकर्स बचना चाहते हैं. हालांकि साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने इससे टक्कर लेने का फैसला किया है.

 

पवन कल्याण की अगली फिल्म उस्ताद भगत सिंह अब 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज होने वाली है. पहले इसकी रिलीज डेट अलग बताई जा रही थी, लेकिन जब यश की फिल्म टॉक्सिक ‘धुरंधर 2’  के कलैस से हट गई, तो पवन कल्याण ने इसी दिन फिल्म रिलीज करने का फैसला कर लिया.

 

रिलीज से पहले ही हुई तगड़ी कमाई

उस्ताद भगत सिंह ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ओवरसीज थियेट्रिकल राइट्स लगभग 12 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म की जबरदस्त डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है.फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और इसे एक बड़े एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है.

 

नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग का जोर

फिल्म की एडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका में भी मजबूत शुरुआत कर चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च तक लगभग 3,372 टिकट बिक चुके हैं.

 

करीब 196 लोकेशन पर बुकिंग खुली

लगभग 592 शो के लिए टिकट उपलब्ध यूएसए प्रीमियर से करीब 82,176 डॉलर (लगभग 75.5 लाख रुपये) की कमाई  यूएसए + कनाडा मिलाकर लगभग 81.79 लाख रुपये का कलेक्शन

 

म्यूजिक और फैन बेस से बढ़ी उम्मीदें

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर एस. थमन तैयार कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.पवन कल्याण की बड़ी फैन फॉलोइंग के कारण ट्रेड एक्सपोर्ट्स मान रहे हैं कि उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर सकती है, भले ही इसकी टक्कर धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म से क्यों न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही