Search

 
 
 

बिहार के आठ जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का अलर्ट

बिहार में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आठ जिलों में वज्रपात, आंधी-तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
 
  • 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Lagatar Desk :  बिहार में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आठ जिलों में वज्रपात, आंधी-तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

 

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. 

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

चक्रवाती हवा का बन रहा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के आसपास निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है. इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं पूर्वी भारत की ओर बढ़ रही हैं, जिससे बिहार और झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है. 

 

मार्च में ही लू जैसे हालात

राज्य में अभी से ही लू जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है. कई जिलों में तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास और पटना में अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

 

अररिया सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में अररिया सबसे गर्म जिला रहा. फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद पूर्णिया में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं छपरा, कैमूर और औरंगाबाद में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही