Search

 
 
 

पवन सिंह का साउथ में जलवा, टच बडी गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड के बाद अब उन्होंने साउथ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया है. हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना ‘टच बडी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड के बाद अब उन्होंने साउथ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया है. हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना ‘टच बडी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

 

फिल्म ‘डकैत’ में गाया गाना

यह गाना फिल्म डकैत का हिस्सा है, जिसमें आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे. गाने को पवन सिंह के साथ जोनिटा गांधी ने अपनी आवाज दी है.

 

गोरखपुर में हुआ भव्य लॉन्च

‘टच बडी’ गाने को गोरखपुर में एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में फैंस मौजूद रहे. पवन सिंह की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया.

 

साउथ लुक में दिखे पवन सिंह

गाने में जहां आदिवि शेष अपने डांस मूव्स से लाइमलाइट में आ गई, वहीं पवन सिंह भी खास अंदाज में नजर आए. वह साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए, लेकिन गाने में भोजपुरी टच ने इसे और भी यूनिक बना दिया. हिंदी, साउथ और पंजाबी का मिक्स इस गाने को अलग पहचान दे रहा है.

 

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म डकैत 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही