Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में PC एंड PNDT बैठक, 6 नए अल्ट्रासाउंड सेंटर को मिली मंजूरी

जिला सलाहकार समिति पीसी एंड पीएनडीटी की बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, नवीकरण, मशीनों की फार्म बी में प्रविष्टि, डॉक्टरों की नियुक्ति और यूएसजी मशीन खरीद से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जिला सलाहकार समिति पीसी एंड पीएनडीटी की बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, नवीकरण, मशीनों की फार्म बी में प्रविष्टि, डॉक्टरों की नियुक्ति और यूएसजी मशीन खरीद से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

 

समिति ने कुल 6 नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और 4 सेंटर के नवीकरण को मंजूरी दी. इसके अलावा मशीनों की फार्म बी में एंट्री और दस्तावेज जांच के बाद डॉक्टरों की जॉइनिंग को भी स्वीकृति दी गई.

 

बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया. इसमें यूएसजी मशीन स्थानांतरण के 1 आवेदन, नए डॉक्टरों की नियुक्ति के 7 आवेदन, मशीन खरीद के 6 आवेदन और फार्म बी प्रविष्टि से जुड़े 19 आवेदनों को मंजूरी दी गई. वहीं एक लाइसेंस मशीन डिसमेंटलिंग या रीफर्बिसिंग के लिए जमा किया गया.

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का सही तरीके से पालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

बैठक में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों के रजिस्ट्रेशन का मुद्दा भी उठाया गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही