Search

 
 
 

Giridih News: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर बैन

गिरिडीह नगर थाना सभागार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.  बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद ने की.
 

Giridih: गिरिडीह नगर थाना सभागार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.  बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाह से बचने की अपील की गई. इस दौरान सीओ जितेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार, अग्निशामक पदाधिकारी रविरंजन सिंह व नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. 

 

अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, साफ‑सफाई, यातायात नियंत्रण एवं विधि‑व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. विशेष रूप से सभी अखाड़ा कमिटियों को निर्देश दिया गया कि पर्व में डीजे का प्रयोग वर्जित है और आग के खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 

 

सभी कमिटियों को अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रतिबंधों को सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों और नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी तुरंत देने का आग्रह किया. बैठक में वार्ड पार्षद रंजीत यादव, महबूब आलम, मो. इंतियाज, मो. इरशाद अहमद वारिश, मो. महमूद खान, संजीत सिंह पप्पू, विवेश जालान, उज्ज्वल साव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी ने मोहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही