Search

 
 
 

IITF में झारखंड की पर्ल खेती बनी आकर्षण का केंद्र, वन उत्पादों ने भी खींचा ध्यान

New Delhi/Ranchi: मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने बताया कि राज्य के लगभग सभी जिलों में मोती पालन का विस्तार हो रहा है. हजारीबाग को मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है. यहां मेटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक से एक सीप में सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं.
 
झारखंड की मोती देखते लोग

New Delhi/Ranchi: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन राज्य की मत्स्य क्षमता और वन संपदा की झलक पेश कर रहा है. यहां मोती की खेती आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. झारखंड सरकार बायोफ्लॉक, केज कल्चर, मोती पालन और झींगा-मांगुर पालन जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दे रही है.

 

मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने बताया कि राज्य के लगभग सभी जिलों में मोती पालन का विस्तार हो रहा है. हजारीबाग को मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है. यहां मेटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक से एक सीप में सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:

महिलाओं और युवाओं को मछली बिक्री किट और वाहनों के वितरण के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने की पहल भी की जा रही है. वहीं, वन विभाग के स्टॉल पर महुआ, साल पत्ता, इमली, लाख, शहद, बांस और केंदू पत्ता प्रदर्शित किए गए हैं. लाह की चूड़ियां, कंगन और महुआ के लड्डू भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. मेले में झारखंड की ये प्रस्तुतियां ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता की संभावनाओं को सामने ला रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही