Search

 
 
 

हजारीबाग : ग्रामीण को अगवा करने आए उग्रवादी को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

 

Hazaribagh : ग्रामीण को अगवा करने आए उग्रवादी को लोगों ने पकड़कर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया. यह घटना बुधवार की देर रात जिले के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी में हुई है. जहां प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेपीसी के एक सदस्य को ग्रामीणों ने हथियार समेत पकड़कर चरही पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों की पिटाई से घायल उग्रवादी का इलाज चल रहा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/hathiyar-1.jpg"

alt="" class="wp-image-60474"/>

ग्रामीण को अगवा करने आये थे उग्रवादी

चरही थाना क्षेत्र के फुसरी में आधा दर्जन हथियार से लैश उग्रवादी ग्रामीण को अगवा करने आये थे. इसी बीच इसकी सूचना लोगों को मिली. और ग्रामीण सभी एकजुट हो गए. ग्रामीणों को एकजुट देखकर उग्रवादी भागने लगे इसी दौरान ग्रामीणों ने एक उग्रवादी को हथियार समेत पकड़ लिया, और उसकी जमकर पिटाई की, हालांकि मौका का फायदा उठाकर बाकी उग्रवादी भागने में सफल रहे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/hathiyar-2-1.jpg"

alt="" class="wp-image-60475"/>

घायल उग्रवादी का चल रहा इलाज

मामले की पुष्टि करते हुए हजारीबाग एसपी कार्तिक एस ने बताया कि एक उग्रवादी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है ग्रामीणों की पिटाई से घायल उग्रवादी का इलाज चल रहा है. पुलिस उग्रवादी से पूछताछ कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही