Search

 
 
 

देवघर जिला युवा कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में जुटे लोग

आशीष भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है. कांग्रेस देश में सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब का निर्वहन शुरू से करती आई है.
 

Deoghar : देवघर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें मुस्लिम सहित विभिन्न समाज को गणमान्य लोग शामिल हुए. आशीष भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है. कांग्रेस देश में सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब का निर्वहन शुरू से करती आई है.

 


देवघर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से हिंदू धर्म में नवरात्र व सावन के महीने को पवित्र माना गया है उसी तरह मुसलमानों के लिए रमजान का महीना पवित्र माना गया है. मौके पर देवघर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार बाबा, सैफ दानिश, आलिम अंसारी, आमिर अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही