Search

 
 
 

Jamshedpur News: बागबेड़ा में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग, 3 महीने से 50 घरों को नहीं मिल रहा पानी

Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में बार-बार तकनीकी खराबी आने से सुबह और शाम की जलापूर्ति प्रभावित होती है. इसके कारण लोगों को निर्धारित समय पर पर्याप्त और शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है.
 
अभियंता को मांग पत्र सौंपते इंजीनियर

Jamshedpur News: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पेयजल की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों में रहने वाले हजारों परिवार नियमित और शुद्ध पानी के लिए परेशान हैं. इन समस्याओं को लेकर कॉलोनी के जनप्रतिनिधियों ने पीएचईडी अभियंता को मांग पत्र सौंपा है.

 

आवेदन में बताया कि बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में बार-बार तकनीकी खराबी आने से सुबह और शाम की जलापूर्ति प्रभावित होती है. इसके कारण लोगों को निर्धारित समय पर पर्याप्त और शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है. 

इसे भी पढ़ें:

वहीं, रोड नंबर-5 स्थित काली मंदिर परिसर के रोड नंबर-4 में करीब 50 घरों में पिछले तीन महीने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है. उन्होंने तत्काल खराबी दूर कर इन घरों में जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की.

 

जनप्रतिनिधियों के अनुसार, वर्ष 2025 में करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से नए फिल्टर पंप हाउस का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी के लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है.

 

उन्होंने योजना के निर्माण और संचालन में संभावित वित्तीय व तकनीकी अनियमितताओं, विभागीय अधिकारियों और संवेदक की कथित मिलीभगत तथा रखरखाव में लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.

 

मामले पर कार्यपालक अभियंता ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने नए फिल्टर पंप हाउस के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही. 

 

उन्होंने कहा कि कॉलोनी की पुरानी समस्याओं को एक-एक कर दूर किया जाएगा. पानी की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी आने पर उसका जल्द समाधान किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही