Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मालबांधी में बुझेगी लोगों की प्यास, सोलर जलमीनार से दूर होगा जल संकट

भीषण गर्मी के सितम और बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते मालबांधी गांव (सीट टोला) के ग्रामीणों के लिए मुखिया विजय मुंडा मसीहा बनकर सामने आए हैं.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): भीषण गर्मी के सितम और बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते मालबांधी गांव (सीट टोला) के ग्रामीणों के लिए मुखिया विजय मुंडा मसीहा बनकर सामने आए हैं. डोमजुड़ी पंचायत के इस टोले में पेयजल की विकराल समस्या को देखते हुए मुखिया ने संवेदनशीलता दिखाई और अपनी निजी निधि से सोलर जल मीनार का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है.

 


वहीं अब तक यहां के लगभग 30 परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरे गांवों और दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर थे. लेकिन इस सोलर प्रोजेक्ट के शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है. स्थानीय निवासियों ने मुखिया का आभार जताते हुए कहा,यह केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि इस भीषण तपिश में हम गरीबों के लिए जीवनदान है. साथ ही अब सूरज की रोशनी से टोले की प्यास बुझेगी और ग्रामीणों को मीलों पैदल चलने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही