Search

 
 
 

रांची DC के जनता दरबार से बढ़ रहा लोगों का भरोसा

अब रांची जिला में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड
 

Ranchi: अब रांची जिला में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जनता दरबार लगाया जा रहा है. जहां आम लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों को बता पा रहे हैं और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई भी हो रही है.

 

नगड़ी में मिला तुरंत डेथ सर्टिफिकेट


आज नगड़ी प्रखंड में हुए जनता दरबार में स्वर्गीय इग्नूस तिर्की के बेटे ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया. वहां मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तुरंत दस्तावेज बनवाकर उसे मौके पर ही दे दिया. इस पर युवक ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले महीनों लग जाते थे, अब मिनटों में काम हो गया.

 

लोगों को मिल रहा है तुरंत समाधान


जनता दरबार में जमीन विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण जैसे कई मामलों की शिकायतें आईं. कुछ समस्याएं मौके पर ही सुलझा दी गईं, जबकि कुछ मामलों की जांच कर जल्दी हल करने का भरोसा अधिकारियों ने दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही