Search

 
 
 

Ranchi News: जमीन विवाद में गोली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

जमीन को लेकर चल रहे विवाद में युवक की गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना नामकुम थाना  क्षेत्र के सामलौंग की है, जहां अपॉर्टमेंट के पास मोहम्मद शमशेर को गोली मारी गई थी
 

Ranchi: जमीन को लेकर चल रहे विवाद में युवक की गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना नामकुम थाना  क्षेत्र के सामलौंग की है, जहां अपॉर्टमेंट के पास मोहम्मद शमशेर को गोली मारी गई थी. इसके बाद आरोपी मोहम्मद खालिद गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था.

इस भी पढ़ें:

पूछताछ में खालिद ने बताया कि उसका शमशेर और उसके पिता सउद आलम के साथ पहले जमीन विवाद चला आ रहा है, इसके बाद कई बार कहासुनी और मारपीट भी हुई थी. इसी का बदला लेने की नियत से ये दो लोग सामलौंग अपार्टमेंट के पास पहुंचा था.

 

इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र में कुटियातु के पास आर्मी ग्राउन्ड के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठकर अड्डे बाजी कर रहे हैं और किसी गंभीर घटना को कारित करने की योजना बना रहे है. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी निर्देश छापामारी टीम का गठन किया गया. 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दो युवक अलग-अलग दिशा में दौड़कर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी द बचोज लिया. इस दौरान एक और आरोपी भागने में सफल रहा.


गिरफ्तार आरोपी ने अना नाम  मो खालिद उर्फ खालिद बंगाली बतलाया, पुलिस ने उसके पास से लोड्डे देसी कट्ट, जिन्दा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही