Search

 
 
 

Ranchi News: अफीम की खेती व तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, रांची SSP को सूचना मिली थी कि नामकुम क्षेत्र अर्न्तगत एक व्यक्ति बाइक से तैमारा की ओर से अवैध अफीम लेकर रामपुर के तरफ बेचने के लिए आने वाला है.
 

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, रांची SSP को सूचना मिली थी कि नामकुम क्षेत्र अर्न्तगत एक व्यक्ति बाइक से तैमारा की ओर से अवैध अफीम लेकर रामपुर के तरफ बेचने के लिए आने वाला है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल के द्वारा रांची-टाटा रोड पर नामकुम तथा दशमफॉल थाना के सीमा के पास स्थित राईसा नदी के पास तैमारा के तरफ से आने वाले वाहनों की जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में एक ब्लू रंग के पैसन प्रो बाइक पर सवार एक व्यक्ति को आते हुए देखा गया, जिसे रूकने का इशारा करने पर तेजी से मोटरसाईकिल घुमाकर वापस तैमारा की ओर भागने का प्रयास करने लगा. 

 

बाइक सवार को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सनिका मुण्ड बताया. पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके बाइक में टंगे झोले से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ. पुलिस ने सभी सामान जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस ने थाने में गहराई से पूछताछ की. जिसमें आरोपी ने बताया कि, उक्त अफीम उसके द्वारा अपने खेत में उगाई गई अफीम की खेती से चिरा लगाकर निकाला गया. साथ ही बताया कि, पहले भी कई बार उसने अन्य ग्राहकों को अफीम बेच चुका है. ये अफीम बेचने रामपुर में एक व्यक्ति के पास तयशुदा रकम में बेचने जा रहा था. घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस छापेमारी में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही