Jamshedpur News: नीमडीह थाना क्षेत्र के संगड़ा निवासी 40 वर्षीय सुभाष गोराई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. गुरुवार शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें:
परिजनों के अनुसार, सुभाष सुनने और बोलने में असमर्थ थे. गुरुवार को वह अपने घर के पास बन रही एक फैक्ट्री को देखने गए थे. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. सुभाष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

