Search

 
 
 

बार काउंसिल चुनाव में नामांकन फीस बढ़ाए जाने के विरुद्ध HC में याचिका दायर

भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI ) के द्वारा विभिन्न राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन शुल्क को एक लाख पच्चीस हजार रुपए किए जाने पर चिंता जताते हुए पिछले चुनावों में लिए जाने वाले नामांकन शुल्क दस हजार रुपए की तुलना में बहुत ही ज्यादा बढ़ा देने पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर कर नामांकन शुल्क की बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की गुहार लगाई है.
 

Ranchi : भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI ) के द्वारा विभिन्न राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन शुल्क को एक लाख पच्चीस हजार रुपए किए जाने पर चिंता जताते हुए पिछले चुनावों में लिए जाने वाले नामांकन शुल्क दस हजार रुपए की तुलना में बहुत ही ज्यादा बढ़ा देने पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर कर नामांकन शुल्क की बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की गुहार लगाई है. 

 

अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि इससे आम अधिवक्ता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित हो जाएंगे और इससे केवल पूंजीवादी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. इस कार्य से आम अधिवक्ताओं के राजनैतिक अधिकार का हनन होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही