- रांची में 33875 में 19178 घर बने
Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत झारखंड के नगर निकायों में अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. राज्य में कुल 2 लाख मकानों में 1.7 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, देवघर नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम इस योजना में अच्छी-खासी प्रगति कर रहा है.
देवघर में अब तक 17,470 मकान स्वीकृत हुए, जिनमें से 13,116 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं, जमशेदपुर में 13,065 घर स्वीकृत किए गए और 3473 पूरे हो गए हैं. रांची में 33875 घर स्वीकृत किए गए और में 19178 घर बन गए हैं. इन दोनों शहरों के अलावा साहिबगंज, गिरिडीह, चास, धनबाद और हजारीबाग में भी अच्छी प्रगति हुई है.
मुख्य शहरों का प्रदर्शन
शहर- नगरपालिका | स्वीकृत मकान | पूरे हुए मकान |
देवघर नगर निगम | 17,470 | 13,116 |
जमशेदपुर नगर निगम | 13,065 | 3473 |
गिरिडीह नगर निगम | 11,555 | 6,644 |
धनबाद नगर निगम | 16,102 | 13,383 |
साहिबगंज नगरपालिका | 3,457 | 2,510 |
हजारीबाग नगर निगम | 8,299 | 5,499 |
बोकारो नगरपालिका | 50 | 50 |
गोड्डा नगरपालिका | 6,402 | 3,864 |
वित्तीय प्रगति
- राज्य में इस योजना के लिए अब तक करीब ₹10,000 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है.
- केंद्र सरकार की ओर से जारी सहायता राशि का बड़ा हिस्सा नगर निगमों को मिल चुका है.
- उदाहरण के तौर पर धनबाद नगर निगम को ₹1,049.69 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई, जिसमें से ₹279.51 करोड़ जारी की गई.
- देवघर नगर निगम को ₹702.56 करोड़ की स्वीकृति और ₹259.78 करोड़ की राशि जारी की गई.
छोटे नगर निकायों में भी प्रगति
राज्य के छोटे टाउन पंचायतों जैसे खूंटी, जमटारा, कोडरमा, बासुकीनाथ और चाकुलिया में भी अच्छी प्रगति देखी गई है.
इन क्षेत्रों में अधिकतर मकान बनकर तैयार हो चुके हैं और कई में लाभुक परिवार रहने लगे हैं.
कुल मिलाकर स्थिति
- मकान स्वीकृत: 2 लाख से अधिक
- निर्माणाधीन: लगभग 30 हजार
- पूरा हुए: 1.7 लाख से ज्यादा
- कुल निवेश: लगभग ₹10,000 करोड़
झारखंड सरकार ने वर्ष 2026 तक हर शहरी परिवार को पक्का घर का लक्ष्य रखा है. शहरी विकास विभाग के अनुसार, जिन क्षेत्रों में काम धीमा है, वहां विशेष निगरानी और अतिरिक्त तकनीकी सहायता दी जाएगी ताकि सभी स्वीकृत आवास तय समय पर पूरे हो सकें.
Leave a Comment