Search

 
 
 

गिरिडीह के बिरनी में डकैती: CSC संचालक के घर से रिवाल्वर दिखाकर लाखों की संपत्ति लूटी

जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर पर बुधवार और गुरुवार की रात करीब एक बजे डकैती की घटना हुई है.
 

Giridih: जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर पर बुधवार और गुरुवार की रात करीब एक बजे डकैती की घटना हुई है.

 

अज्ञात अपराधियों ने रिवाल्वर के बल पर नकदी समेत साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. लूटी गई संपत्ति में ढाई लाख रुपये नकद शामिल हैं. संजय वर्मा अपने घर पर ही सीएससी और एक जनरल स्टोर का संचालन करते हैं.

 

पीड़ित संजय वर्मा के मुताबिक, उन्होंने रोज की तरह रात करीब आठ बजे दुकान बंद की, खाना खाया और अपने परिवार के साथ घर में सो गए. आधी रात के आसपास, अज्ञात अपराधियों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

 

घर में घुसते ही डकैतों ने संजय वर्मा, उनकी पत्नी और उनके एक छोटे बेटे पर बंदूक तान दी और तीनों को बंधक बना लिया. पीड़ित के अनुसार, घर के अंदर छह नकाबपोश डकैत घुसे थे और वे आपस में बातचीत के लिए हिंदी भाषा का उपयोग कर रहे थे.

 

अपराधियों ने आराम से घर में रखी नकदी, जेवर, ड्रोन कैमरा और अन्य सामग्री लूटी और फिर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम और ओपी प्रभारी अमन सिंह मौके पर पहुंचे. पीड़ित संजय वर्मा से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही