Ranchi News: हॉकी झारखंड के चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. मामले में प्रार्थी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता सुभाशिष रसिक सोरेन ने यह याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से खेल संघ के चुनाव पर दिसंबर 2026 तक रोक है. इसके बावजूद हॉकी झारखंड का चुनाव कराया गया है.
इसे भी पढ़ें -
हॉकी झारखंड के चुनाव का परिणाम 19 जुलाई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें भोलानाथ सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के सचिव भी हैं. एक साथ दो जगह पर हैं. भारत सरकार द्वारा रोक के बावजूद कराये गये चुनाव को प्रार्थी ने अवैध बताया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

