Search

 
 
 

Petrol-Diesel Crisis: चक्रधरपुर में पेट्रोल पंपों का अधिकारियों ने की जांच

पश्चिमी सिंहभूम जिला की पोड़ाहाट अनुमण्डल पदाधिकारी (SDO) श्रुति राजलक्ष्मी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी ने बुधवार को चक्रधरपुर शहर स्थित 5 पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया.
 
  • -पंप संचालकों को जमाखोरी नहीं करने और जनता से जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदने के निर्देश

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला की पोड़ाहाट अनुमण्डल पदाधिकारी (SDO) श्रुति राजलक्ष्मी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी ने बुधवार को चक्रधरपुर शहर स्थित 5 पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने पोटका स्थित मालती पेट्रोलियम-उलीडीह, देवी फ्यूल्स-पोटका, केडिया ब्रदर्स-भगत सिंह चौक, एस.एम.सिंह-भगत सिंह चौक तथा साईं बाबा- किसान सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया. 


इन पेट्रोल पम्पों में डिप तथा ऑनलाईन सिस्टम से स्टॉक की स्थिति, आगत चालान, विक्रय पंजी, स्टॉक पंजी की जांच किया गया. साथ ही आवश्यक दस्तावेज, जैसे- पेसो लाईसेंस, जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा निर्गत लाईसेंस, कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट, अर्थिंग सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट इत्यादि एवं मूलभूत सुविधाओं जैसे- फर्स्ट एड किट, सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल, मुफ्त हवा आदि की उपलब्धता की जांच की गयी.


सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देश दिया गया कि घबराहट की वजह से जल्दबाजी न करें, ईंधन की जमाखोरी न होने दें. साथ ही पम्प पर मौजूद जनता से अपील की गई कि जिम्मेदारी पूर्वक एवं आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीदारी करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही