Search

 
 
 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार, चिंता न करें

अधिकारियों के अनुसार यदि होर्मुज जलडमरूमध्य से आयात पूरी तरह से बंद भी हो जायेगा, उस स्थिति में भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं होगी.
 

New Delhi : देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार है.पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. कहा है कि वर्तमान समय में देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है.

 

साथ ही शोधित उत्पादों का भी 25 दिन का अतिरिक्त भंडार मौजूद है. यानी देश में कुल भंडार सात सप्ताह से अधिक का है. अमेरिका-इजरायल-ईरान वार को लेकर मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपनी स्थिति साफ की है.

 

 

कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति चैन में जारी बाधा के बीच सरकारी अधिकारियों ने अफवाहों से बचने की सलाह दी है.अधिकारियों ने बताया कि देश में कुल अतिरिक्त भंडार 25 करोड़ बैरल (लगभग 4,000 करोड़ लीटर) का है.

 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि रूस, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका सहित मध्य एशिया से आयात लगातार जारी है. मीडिया में चल रही खबरों को गलत करार दिया है कि देश के पास सिर्फ 25 दिन का कच्चा तेल बचा है.

 

वर्तमान में भारत छह महादेशों के 40 देशों से कच्चे तेल और पेट्रोलियम का आयात करता है. अधिकारियों के अनुसार भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर पूरी तरह से निर्भर नहीं है.

 

देश की रिफायनिंग कंपनियों की कुल शोधन क्षमता 25.8 करोड़ टन सालाना की है, जबरि घरेलू मांग इससे कम 21-23 करोड़ टन सालाना है.

 

अहम बात यह है कि पेट्रोल में एथेनॉल के 20 प्रतिशत मिलाने की अनिवार्यता के कारण हर साल 4.4 करोड़ बैरल (लगभग 60 लाख टन) की आयात निर्भरता कम होती है.

 

अधिकारियों के अनुसार यदि होर्मुज जलडमरूमध्य से आयात पूरी तरह से बंद भी हो जायेगा, उस स्थिति में भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही