Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Pfizer के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला को दूसरी बार हुआ कोरोना, अगस्त में भी हुए थे संक्रमित

LagatarDesk :  दुनिया में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली वैक्सीन निर्माता कंपनी पी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. डेढ़ में यह दूसरी बार है जब अल्बर्ट बौर्ला कोरोना की चपेट में आये हैं. उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. अल्बर्ट बौर्ला ने ट्वीट में लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. हालांकि मेरे में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है और मैं स्वस्थ हूं. पी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने आगे बताया कि उन्होंने अभी तक कोरोना बूस्टर डोज नहीं लगवाया है. क्योंकि वह अपने पिछले कोरोना संक्रमण के 3 महीने पूरे होने इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वो इससे पहले 15 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

कोरोना से उबरे लोगों को बूस्टर डोज के लिए 3 महीने करना चाहिए इंतजार

गौरतलब है कि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सिफारिश की है कि जो लोग हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरे हैं, वे वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए कम से कम तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि उनके शरीर में वायरस का प्रभाव पूरी तरह खत्म न हो जाये. सीडीसी का कहना है कि एक व्यक्ति संक्रमण संबंधित लक्षण शुरू होने से 3 महीने तक कोविड टीके का बूस्टर डोज नहीं ले सकता है. कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद आदमी के शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबाॅडी बनती है, जो एक बूस्टर की तरह काम कर सकता है. अध्ययनों से पता चला है कि लोगों को ठीक होने के बाद लगभग 3 महीने तक फिर से संक्रमित होने का खतरा कम होता है. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/congress-leader-digvijay-singh-said-no-difference-between-rss-and-popular-front-of-india/">बोले

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, RSS और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक थैली के चट्टे-बट्टे

फाइजर और मॉडर्ना के अपडेटेड बूस्टर शॉट्स को मिल चुकी है हरी झंडी

बता दें कि सीडीसी ने 1 सितंबर को फाइजर और मॉडर्ना के अपडेटेड बूस्टर शॉट्स को हरी झंडी दिखायी थी. Pfizer और BioNTec का अपडेटेड वैक्सीन 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है. लोगों को टीके की 30 माइक्रोग्राम लेवल की डोज दी जायेगी. वहीं Moderna का टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है. इनको 50 माइक्रोग्राम लेवल की डोज देनी है. इसे भी पढ़ें : सर्वपितृ">https://lagatar.in/do-this-remedy-on-sarva-pitru-amavasya-pitra-defects-will-end-happiness-and-prosperity-will-come-in-the-house/">सर्वपितृ

अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष होगा खत्म, घर में आयेगी सुख समृद्धि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही