Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोन में अचानक बज उठा सायरन, भारत सरकार के ‘इमरजेंसी अलर्ट’ से देश भर में मची हलचल

देशभर में कई लोगों के स्मार्टफोन आज सुबह अचानक तेज आवाज के साथ बज उठे. स्क्रीन पर “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” का मैसेज देखकर कई यूजर्स घबरा गए. किसी को लगा फोन में गड़बड़ी है, तो किसी ने इसे धोखाधड़ी समझ लिया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  देशभर में कई लोगों के स्मार्टफोन आज सुबह अचानक तेज आवाज के साथ बज उठे. स्क्रीन पर “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” का मैसेज देखकर कई यूजर्स घबरा गए. किसी को लगा फोन में गड़बड़ी है, तो किसी ने इसे धोखाधड़ी समझ लिया.

 

Uploaded Image

 

दरअसल, यह भारत सरकार की ओर से भेजा गया एक आधिकारिक टेस्ट अलर्ट था. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) देश में नए वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच कर रहा है, ताकि आपदा या आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाई जा सके.

 

मैसेज में लिखा था कि सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू कर रही है, जिससे नागरिकों को आपदा (बाढ़, भूकंप, चक्रवात या अन्य) की तत्काल सूचना मिल सकेगी. 

 

Uploaded Image

आगे लिखा था कि सतर्क नागरिक, सुकक्षित राष्ट्र. मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह एक टेस्ट है और इसे प्राप्त करने के बाद जनता को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. 

 

बता दें कि अलर्ट सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ संदेश पहुंच सके, भले ही नंबर सेव हो या नहीं. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

 

जब यह अलर्ट आता है, तो फोन में तेज और अलग तरह की रिंगटोन बजती है, ताकि यूजर तुरंत ध्यान दे सके.  फिलहाल जो अलर्ट भेजे जा रहे हैं, वे सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा हैं.  ऐसे में अगर आपके फोन पर भी यह मैसेज आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही