Search

 
 
 

‘रामायणम्’ के सेट से लीक हुई रणबीर कपूर की तस्वीरें, लंबे बाल और माथे पर तिलक में नजर आए एक्टर

एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिनमें वह भगवान राम के रूप में लंबे बालों और माथे पर तिलक के साथ दिखाई दे रहे हैं.
 

Lagatar desk : एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिनमें वह भगवान राम के रूप में लंबे बालों और माथे पर तिलक के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस अवतार ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और उनके लुक पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

 

Uploaded Image

रणबीर कपूर का पारंपरिक लुक

लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर पारंपरिक वेशभूषा में दिख रहे हैं. उन्होंने धोती और ऊपर काले रंग की लॉन्ग जैकेट पहनी है. उनके लंबे बाल और माथे का तिलक उनके भगवान राम के अवतार को दर्शा रहा है.

 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

रणबीर के इस लुक को लेकर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने उनकी विग और दाढ़ी को असली नहीं मानते हुए आलोचना की. कुछ लोगों का कहना है कि इतने बड़े बजट की फिल्म में एक बेहतर विग का इंतजाम किया जा सकता था.

 

फिल्म का भारी बजट

‘रामायणम्’ दो पार्ट में बनाई जा रही है और इसके बजट की बात करें तो निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि यह लगभग 400-500 मिलियन डॉलर के बजट वाली फिल्म है, जिसे भारतीय फिल्मों में सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है.

 

रिलीज और ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 23 जुलाई, 2026 को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया जाएगा. फिल्म 8 नवंबर, 2026 को दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली है.

 

पहले की कोशिशें

साल 2007 में संजय खान ने ‘द लीजेंड ऑफ रामा’ नामक फिल्म की योजना बनाई थी, जिसमें ऋतिक रोशन भगवान राम और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ के रूप में चुने गए थे. हालांकि यह फिल्म उस समय बनकर पूरी नहीं हो सकी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही