Search

 
 
 

असिस्टेंट जेलर के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट आगे बढ़ी, अब 18 से 21 नवंबर तक होगी

Ranchi News : विज्ञापन संख्या 05/2025 और 06/2025 के तहत होने वाली इस परीक्षा का आयोजन पहले 28 से 31 अक्टूबर तक प्रस्तावित था. अब चयन पर्षद-01 के अंतर्गत जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा, रांची में 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली शारीरिक परीक्षा क्रमशः 18, 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
 
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. चक्रवात ‘अर्नव’ के कारण रांची में संभावित भारी बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

 

 

विज्ञापन संख्या 05/2025 और 06/2025 के तहत होने वाली इस परीक्षा का आयोजन पहले 28 से 31 अक्टूबर तक प्रस्तावित था. अब चयन पर्षद-01 के अंतर्गत जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा, रांची में 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली शारीरिक परीक्षा क्रमशः 18, 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल निर्धारित कार्यक्रम के संबंधित हिस्से पर लागू होगा. शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा का बाकी कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा.आयोग ने यह भी बताया है कि अभ्यर्थियों को दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

पहले जारी प्रवेश पत्र मान्य रहेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in  नियमित रूप से देखते रहें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही