Ranchi News : झारखंड में सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर सूचना जारी की है.
जारी सूचना के अनुसार,अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और योग्यता परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.यह परीक्षा राज्य के तीन चयन पर्षदों के माध्यम से आयोजित की जाएगी.आयोग ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है.
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
सहायक कारापाल परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
एडमिट कार्ड खुलने पर उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए तो क्या करें
अगर किसी अभ्यर्थी को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या या पासवर्ड याद नहीं है, तो वह वेबसाइट पर दिए गए ‘Forgot Registration No./Password’ विकल्प की मदद से इसे प्राप्त कर सकता है.
परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें.
- परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी जरूर जांच लें.
- प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर JSSC कार्यालय से संपर्क करें.
- भर्ती से जुड़ी नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें.

