Search

रांची सिविल कोर्ट में गंदगी का अंबार, निगम से दो सौ मीटर की दूरी पर है कोर्ट

Ranchi: राजधानी रांची के सिविल कोर्ट में वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, उसके बाद भी साफ सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा है. जिस प्रकार से सिविल कोर्ट में गदंगी का अंबार लगा है, उससे कोर्ट में काम करने वाले लोग काफी परेशान हैं.
 
ताज्जूब की बात तो यह है कि सिविल कोर्ट और रांची नगर निगम की दूरी दो सौ मीटर की है, उसके बाद भी साफ सफाई की सुध लेने वाला कोई नहीं है. समय-समय पर पुलिस के आला अधिकारी भी निरीक्षण करते हैं, उसके बाद भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है. 

गंदगी जमा होने की वजह से न्याय परिसर में आने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. नगर निगम की सुस्त सफाई व्यवस्था के कारण कोर्ट परिसर में गंदगी का ढेर जमा हो गया है. हालांकि  इससे निपटने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन स्थिति बदहाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही