Search

 
 
 

DSPMU में प्लेसमेंट ड्राइव: बॉटनी विभाग के 6 छात्रों को मिला रोजगार

DSPMU में सोमवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ. इसमें बॉटनी विभाग के 6 विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिला. ADEGO कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने फील्ड एग्जीक्यूटिव पद के लिए इन छात्रों का चयन किया है.
 
प्लेसमेंय ड्राइव में शामिल अभ्यर्थी व कंपनी के प्रतिनिधि.

Ranchi : रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्याला (DSPMU) में सोमवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ. इसमें बॉटनी विभाग के 6 विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिला. ADEGO कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने फील्ड एग्जीक्यूटिव पद के लिए इन छात्रों का चयन किया है. चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में सभी 6 अभ्यर्थियों का अस्थायी चयन किया गया है.

 

कंपनी चयनित छात्रों को 18,000 से 21,000 रुपए प्रतिमाह वेतन देगी. इसके अलावा उन्हें बीमा, आवास, भोजन व सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रों को अपने कौशल व प्रतिभा को व्यावसायिक दृष्टिकोण से लगातार विकसित करना होगा. 

 

 

प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में बॉटनी विभाग की डॉ. शालिनी लाल और डॉ. गीतांजलि सिंह के साथ-साथ प्लेसमेंट सेल के डॉ. विनय भरत (प्रोफेसर-इन-चार्ज), डॉ. राहुल सिंह और डॉ. सुमित (प्लेसमेंट ऑफिसर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही