Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला को चमकाने की तैयारी, कचरा प्रबंधन पर 2 करोड़ खर्च करेगी सरकार

गुमला शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत यह राशि गुमला नगर परिषद को उपलब्ध कराई है.
Advertisement
Advertisement
गुमला जिला की खबरें

Ranchi :  गुमला शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत यह राशि गुमला नगर परिषद को उपलब्ध कराई है.

 

विभाग के अनुसार, गुमला में ठोस कचरा प्रबंधन योजना की कुल प्रशासनिक स्वीकृति 123 करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की है. फिलहाल इस योजना के लिए 2 करोड़ रुपये की पहली राशि जारी की गई है.

 

सरकार के अनुसार, इस राशि का उपयोग ठोस कचरा प्रबंधन योजना के तहत किया जाएगा. इससे शहर में कचरे के बेहतर संग्रह, उठाव और निपटान की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. इस राशि की निकासी गुमला नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे. राशि गुमला कोषागार से निकाली जाएगी.

 

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि का खर्च सभी वित्तीय नियमों के अनुसार किया जाए. योजना का काम वित्तीय वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. खर्च के बाद उपयोगिता प्रमाण-पत्र महालेखाकार, झारखंड को भेजना भी अनिवार्य होगा.

 

सरकार का मानना है कि इस योजना से गुमला शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी और शहर को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही