Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चार जिलों के खिलाड़ी एक मंच पर, हजारीबाग में डीएवी टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत दो दिवसीय क्लस्टर-III टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में लोहरदगा, डालटनगंज, भवनाथपुर और हजारीबाग के डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद डीएवी स्पोर्ट्स का ध्वज फहराया गया.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत दो दिवसीय क्लस्टर-III टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में लोहरदगा, डालटनगंज, भवनाथपुर और हजारीबाग के डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

 

कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद डीएवी स्पोर्ट्स का ध्वज फहराया गया. विद्यालय के हेड बॉय ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई.

विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश खंडेलवाल मौजूद रहे. वहीं अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस अंपायर रविन्द्र कुमार, झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और हजारीबाग टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव भैय्या मुरारी प्रसाद, अंपायर विकास कुमार दास और शैली नेहल भी उपस्थित रहे.

 

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही