Latehar News: गांधी जयंती के मौके पर जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता मे प्रमंडल के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले की महिला एवं पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी मौजूद रही.
समापन समारोह में उपायुक्त संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन लातेहार में होना गौरव की बात है. बालिका वर्ग में लातेहार की टीम ने विजेता व गढ़वा उपविजेता बनी. जबकि पलामू की टीम तृतीय स्थान पर रही.
इसे भी पढ़ें:
बालक वर्ग में गढ़वा विजेता व पलामू उपविजेता तथा लातेहार की टीम तृतीय स्थान पर रही. मैन ऑफ द मैच का पुरस्का्र बालिका वर्ग में प्रिया (लातेहार) तथा बालक वर्ग में विशाल कुमार (पलामू) ने हासिल किया. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम प्रसाद साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे.
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, महासचिव पंकज तिवारी एवं कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

