Lagatar Desk : एल्विश यादव इन दिनों अपने गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उनकी टीम केओ क्रैकन्स के कंटेस्टेंट सिमर सेठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है. इसके साथ ही सिमर इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं.
दरअसल, एल्विश यादव ने सिमर सेठी को भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. अब सिमर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए सीधे फिनाले में जगह बना ली है. उनकी इस जीत से एल्विश यादव की टीम का मनोबल भी काफी बढ़ गया है.
लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद
एल्विश यादव ‘प्लेग्राउंड’ के सीजन 3 और सीजन 4 में विजेता मेंटर रह चुके हैं. ऐसे में सिमर के फाइनलिस्ट बनने के बाद एल्विश के पास लगातार तीसरी बार शो की ट्रॉफी जीतने का मौका है. फैंस की नजरें अब उनकी टीम के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं.
तीन मेंटर्स के बीच कड़ी टक्कर
‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में एल्विश यादव के अलावा तेजस्वी प्रकाश ‘रेजिंग सेंटॉर्स’ टीम और आरुष भोला ‘पावर फीनिक्स’ टीम के मेंटर हैं. तीनों मेंटर्स के बीच शो में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
शूटिंग के दौरान सेट से चले गए थे एल्विश
‘टिकट टू फिनाले’ टास्क की शूटिंग के दौरान एल्विश यादव अचानक शो का सेट छोड़कर चले गए थे. बताया गया कि वह किसी निजी आपात स्थिति या जरूरी काम की वजह से सेट से बाहर गए थे. उनका अचानक सेट छोड़ना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था.

